ब्रेकिंग
पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे तारकेश्वर प्रसाद

BEGUSARAI: बिहार के डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद बेगूसराय में एक सत्संग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान स्टेज पर भीड़ बढ़ने के कारण मंच धराशायी हो गया। हालांकि इस दौरान डिप्

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे तारकेश्वर प्रसाद
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार के डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद बेगूसराय में एक सत्संग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान स्टेज पर भीड़ बढ़ने के कारण मंच धराशायी हो गया। हालांकि इस दौरान डिप्टी सीएम बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मंच कमजोर था, जिसके कारण बड़ा हादसा होते-होते रह गया। हालांकि इस घटना में जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय का दाहिना पैर टूट गया है। उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया है। घटना के बाद सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी है। 



दरअसल बेगूसराय सदर प्रखंड के उलाव रचियाही गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग चल रहा है। इसी का उद्घाटन करने के लिए बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद गुरुवार की सुबह में पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम स्थल पर पहले फीता काटकर जैसे ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करने के लिए मंच पर चढ़े इसी बीच मंच कमजोर रहने के कारण टूट कर गिर गया। 



मंच पर मौजूद बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक कृष्ण सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नंदलाल राय, भाजपा के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, रचियाही पंचायत के मुखिया राजेश राय, पूर्व सरपंच रामनरेश निषाद समेत दर्जनों लोग मंच के नीचे गिर गए। हालांकि डिप्टी सीएम बाल-बाल बच गए, लेकिन जदयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय का दाहिना पैर टूट गया है।

टैग्स