ब्रेकिंग
तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन, 2 नवम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया

DESK: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है। उन्हें 2 नवम्बर को ईडी के दफ्तर में पेश होने को कहा गया ह

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी का समन, 2 नवम्बर को पूछताछ के लिए बुलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है। उन्हें 2 नवम्बर को ईडी के दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। जहां अरविंद केजरीवाल से ईडी पूछताछ करेगी। 


बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फरवरी से जेल में हैं। आम आदमी पार्टी उनकी रिहाई की मांग लगातार कर रही है। मनीष सिसोदिया ने पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। 


जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट इस मामले की सुनवाई 6 से 8 महीने में पूरी करे। प्रोसेस नहीं होने पर अर्जी फिर से दी जा सकती है।