ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

एक तरफ अंतिम चरण का मतदान तो दूसरी ओर INDIA गठबंधन की बैठक : दिल्ली में खरगे के आवास पर कई दिग्गज नेता मौजूद

DELHI : एक तरफ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान चल रहा है तो वही दूसरी ओर दिल्ली में इंडी गठबंधन की अहम बैठक चल रही है। तीन बजे से शुरू हुई इस बैठक में इंडिया गठबंधन के कई ब

एक तरफ अंतिम चरण का मतदान तो दूसरी ओर INDIA गठबंधन की बैठक : दिल्ली में खरगे के आवास पर कई दिग्गज नेता मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI : एक तरफ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान चल रहा है तो वही दूसरी ओर दिल्ली में इंडी गठबंधन की अहम बैठक चल रही है। तीन बजे से शुरू हुई इस बैठक में इंडिया गठबंधन के कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर यह अहम बैठक हो रही है। 


जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, संजय सिंह, राघव चड्डा, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई अन्य नेता शामिल हैं। हालांकि इस बैठक से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दूरी बना ली है। वही तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और महबूबा मुफ्ती भी इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। 


आज शाम 6 बजे लोकतंत्र के महापर्व का समापन हो जाएगा। सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद अब सभी को 4 जून का इंतजार रहेगा। जिस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। जिसमें पता चलेगा कि किस पार्टी और गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। फिलहाल इसके लिए तीन दिन तक इंतजार करन पड़ेगा। वही चुनाव के अंतिम दिन इंडिया गठबंधन की दिल्ली में चल रही बैठक में आगे की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है। 

एक तरफ अंतिम चरण का मतदान तो दूसरी ओर INDIA गठबंधन की बैठक : दिल्ली में खरगे के आवास पर कई दिग्गज नेता मौजूद