ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

दिल्ली में दिल को दहला देने वाली घटना, बॉय फ्रेंड ने की नाबालिग लड़की की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

DELHI: दिल्ली में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच सड़क पर 16 साल की लड़की की हत्या कर दी गयी है। हत्या लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही की है। पहले लड़की के सिर पर कई

दिल्ली में दिल को दहला देने वाली घटना, बॉय फ्रेंड ने की नाबालिग लड़की की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बीच सड़क पर 16 साल की लड़की की हत्या कर दी गयी है। हत्या लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही की है। पहले लड़की के सिर पर कई बार पत्थर पर पटका फिर चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है।


घटना दिल्ली के शाहबाद डेरी मोहल्ले की है जहां रविवार की शाम आरोपी साहिल ने अपनी गर्ल फ्रेंड साक्षी पर हमला बोल दिया। साहिल ने साक्षी को बीच सड़क पर पहले पत्थर से हमला किया फिर कई बार चाकू मारा जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस की माने तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था विवाद इतना बढ़ गया कि बॉय फ्रेंड कातिल बन गया।


 लड़की जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। रविवार की शाम को लड़की अपनी सहेली के बेटे के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी तभी उसके बॉय फ्रेंड ने उस पर हमला कर दिया। लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इलाके में लगे सीसीटीवी में साहिल की करतूत कैद हो गयी। 


फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना का कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा। वही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर कहा कि अपने करियर में ऐसी घटना नहीं देखी है। दिल्ली में इस तरह बीच सड़क पर लड़की की हत्या कर दी गयी और अपराधी फरार हो गया।


उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपनी सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है। कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाए। उधर नाबालिग की सरेशाम हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आरोपी युवक लड़की का बॉय फ्रेंड था जिसकी पहचान सरफराज के बेटे साहिल के रूप में हुई है। इधर मृतका के परिजनों ने शाहबाद डेयरी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता