ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

DELHI: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में आतिशी ने दिल्ली

दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया। उपराज्यपाल सचिवालय में आयोजित शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 


बीजेपी की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद आम आदमी पार्टी की आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं हैं। आतिशी के साथ 5 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमराज हुसैन और मुकेश अहलावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 


दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज शनिवार को आतिशी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजनिवास में एलजी विनय सक्सेना ने आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलायी वही साथ में 5 अन्य विधायकों को भी मंत्रीपद की  शपथ दिलाई। सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण करने के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहे।


दिल्ली की सबसे युवा सीएम होने का रिकॉर्ड आतिशी ने बनाया है। 2013 में  केजरीवाल 45 साल की उम्र में दिल्ली के सीएम बने थे तब केजरीवाल ने युवा सीएम होने का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे आज आतिशी ने तोड़ दिया है। आतिशी 43 साल की उम्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं है। वही सुषमा स्वराज, शीला दिक्षित के बाद तीसरी महिला सीएम आतिशी बन गईं हैं।   दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथदिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, 5 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

टैग्स