ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

कोर्ट में मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोगी की हत्या, शूटआउट में 4 लोगों की मौत

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोर्ट में गैंगवॉर हुआ है. यहां मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गैंगवॉर के बाद पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू कर दी

कोर्ट में मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर गोगी की हत्या, शूटआउट में 4 लोगों की मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोर्ट में गैंगवॉर हुआ है. यहां मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गैंगवॉर के बाद पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें हमलावर मारे गए. फायरिंग में 3 से 4 लोग घायल भी हुए हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर हुआ. यहां मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ और हमलावरों को भी मार गिराया गया. इस शूटआउट में अबतक चार लोगों की मौत की खबर है. इनमें से एक जितेंद्र है, जबकि तीन  हमलावर हैं जो कि जितेंद्र पर ही हमला करने आए थे.


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर वकील बनकर कोर्ट परिसर में पहुंचे थे जिन्होंने गैंगस्टर गोगी पर गोली चलाई. स्पेशल सेल की टीम जितेंद्र को कोर्ट रूम में लेकर गई थी, जहां पर ये घटना हुई थी.कहा जा रहा है कि दिल्ली के टिल्लू गैंग ने जितेंद्र की हत्या की है. जो दो हमलावर ढेर हुए हैं, उनमें एक राहुल है जिसपर 50 हजार का इनाम है. जबकि एक दसरा बदमाश है.