ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

दिल्ली के एग्जिट पोल पर कांग्रेस को नहीं है भरोसा, BJP पहले ही कर चुकी है खारिज

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को भी भरोसा नहीं हो रहा है. कांग्रेस को भरोसा है कि जो कांग्रेस के बारे में पोल आ रहे है उससे बे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पर बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को भी भरोसा नहीं हो रहा है. कांग्रेस को भरोसा है कि जो कांग्रेस के बारे में पोल आ रहे है उससे बेहतर रिजल्ट आएगा. इससे पहले दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पोल को गलत बता चुके हैं और 48 सीटों के साथ सरकार बनाने का दावा किया है.

कांग्रेस बेहतर करेगी

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि सभी एग्जिट पोल फेल हो रहे हैं. बीजेपी को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी और केजरीवाल भी दिल्ली में सरकार नहीं बना पाएंगे. मुझे उम्मीद है कि एग्जिट पोल जो दिखा रहा है उससे बेहतर कांग्रेस करेगी. बाकि परिणाम आने तक प्रतीक्षा करें.

एग्जिट पोल में कोई एक तो कोई जीरो बता रहा

एग्जिट पोल में आजतक,टाइम्स नाउ और न्यूज एक्स के अनुसार कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिल रही है. एबीपी-सी वोटर के अनुसार 4 सीटें मिल रही है,जबकि रिपब्लिक-जन की बात के अनुसार एक सीट और इंडिया न्यूज-नेता के अनुसार 2 सीटें कांग्रेस को मिल रही है. बता दें कि पिछले चुनाव में भी कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली थी. आप 67 और बीजेपी 3 सीटों पर जीती थी. 

टैग्स