ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

रोड शो करने निकले केजरीवाल, थप्पड़ वाले से हैं सावधान

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज किरारी विधानसभा इलाके में रोड शो कर रहे हैं. केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी रोड शो में शामिल हो रहे ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज किरारी विधानसभा इलाके में रोड शो कर रहे हैं. केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी रोड शो में शामिल हो रहे हैं, लेकिन इस रोड शो के दौरान नेताओं कार्यकर्ताओं से ज्यादा संख्या सुरक्षाकर्मियों की देखने को मिल रही है. केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर रोड शो के दौरान विशेष चौकसी बरती जा रही है.


अरविंद केजरीवाल के रोड शो में थप्पड़ वाले से विशेष सावधानी बरती जा रही है. आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल के साथ पहले भी रोड शो के दौरान थप्पड़ लगाए जाने की घटना हो चुकी है. ऐसी कोई घटना दोबारा ना हो इसके लिए दिल्ली पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है.

इससे पहले पिछले साल मई में लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने रोड शो के दौरान थप्पड़ मार दिया था. यह घटना उस वक्त हुई थी, जब अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ब्रजेश गोयल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे.