ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन : दीप सिद्धू की गिरफ्तारी पर बोले राकेश टिकैत- सही कार्रवाई हुई

DESK : मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कुरुक्षेत्र में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेने से पहले पानीपत पहुंचे.पानीपत टोल प्लाजा पर किसानों ने उनका जोरदा

किसान आंदोलन : दीप सिद्धू की गिरफ्तारी पर बोले राकेश टिकैत- सही कार्रवाई हुई
Anamika
2 मिनट

DESK :  मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कुरुक्षेत्र में होने वाली महापंचायत में हिस्सा लेने से पहले पानीपत पहुंचे.पानीपत टोल प्लाजा पर किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया. राकेश टिकैत इस दौरान 6 मिनट तक वहां रुके रहे. इस दौरान मीडिया ने जब उनसे लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने के आरोपित दीप सिद्धु की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया तो राकेश टिकैत ने इसे सही करार दिया.

राकेश टिकैत ने दिप सिद्धु की गिरफ्तारी को सही बताया है. इसके साथ ही राकेश टिकैट ने राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण पर भी निशाना साधा है. राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को आंदोलनजीवी या परजीवी कहना गलत है. 

 मोदी ने किसानों से कोई अपील नहीं की, बल्कि मोदी ने तो आंदोलन को परजीवी बताया. देश के प्रधानमंत्री को आंदोलन के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था. अगर आंदोलन परजीवी है तो देश को आजाद करवाने वाले महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह क्या परजीवी थे? टिकैत ने कहा कि मोदी ने आंदोलनकारियों का अपमान किया है. राकेश टिकैत यहां पर लोगों से मिलते हुए कुरुक्षेत्र को रवाना हुए.आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की गुमथला में किसान महापंचायत है. जिसमें कैथल, पटियाला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर, पंचकूला, मेरठ और करनाल आदि जिलों से अधिक किसान शामिल होंगे.