ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पेट्रोल- डीजल के अवैध भंडारण से घर में लगी आग, देखते ही देखते दर्जनों घरों को भी चपेट में लिया

NALANDA: नालंदा के तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव स्थित काली स्थान इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक घर में भीषण आग लग गयी। घर में ही भारी मात्रा में पेट्रोल औ

पेट्रोल- डीजल के अवैध भंडारण से घर में लगी आग, देखते ही देखते दर्जनों घरों को भी चपेट में लिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA:  नालंदा के तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव स्थित काली स्थान इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक घर में भीषण आग लग गयी। घर में ही भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल रखा हुआ था। जिसे लोग बेचा करते थे। 


पेट्रोल और डीजल के भंडारण के कारण लगी भीषण आग ने देखते ही देखते आस-पास के दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोग जब तक संभल पाते उससे पूर्व ही उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना से इलाके में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाना ग्रामीणों के बस की बात नहीं थी। आग की फैलती पलटों को देखते हुए ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 


ग्रामीणों का कहना था कि जिस घर में आग लगी वो घर वकील यादव नाम के व्यक्ति का था। उसने घर में डीजल-पेट्रोल का भंडारण कर रखा था। वह अवैध तरीके से पेट्रोल और डीजल बेचा करता था। अगलगी की घटना उसी के घर से शुरु हुई। जिससे बाद आस-पास के दर्जनों घरों को आग ने लपेटे में ले लिया।

टैग्स