ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

आमरण अनशन पर बैठे मृत पुलिसकर्मी स्नेहा के परिजन, कहा- सीबीआई जांच के अलावा कुछ भी मंजूर नहीं

MUNGER: पुलिसकर्मी स्नेहा मौत मामले में परिजनों ने सीआईडी जांच का विरोध करते हुए भूख हड़ताल शुरु कर दी है. परिजनों ने विभाग पर लीपापोती का आरोप लगाया है. परिजनों का सीधा आरोप है कि मा

FirstBihar
Admin
3 मिनट
MUNGER: पुलिसकर्मी स्नेहा मौत मामले में परिजनों ने सीआईडी जांच का विरोध करते हुए भूख हड़ताल शुरु कर दी है. परिजनों ने विभाग पर लीपापोती का आरोप लगाया है. परिजनों का सीधा आरोप है कि मामले को दबाने के मकसद से सीआईडी जांच की बात कही गई है. भूख हड़ताल पर बैठे परिजनों का कहना है कि जबतक उसकी मौत की सीबीआई जांच की घोषणा नहीं की जाती तबतक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी. स्नेहा की मौत बनी अबूझ पहेली मुंगेर की रहने वाली और सीवान में तैनात पुलिसकर्मी स्नेहा की मौत अभी भी अबूझ पहेली बनी हुई है. स्नेहा के परिजन सरकार की तरफ से सीआईडी जांच की बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं है.  उनका कहना है कि मामले को दबाने के मकसद से सरकार सीआईडी जांच करा रही है. अपनी बेटी की मौत से टूट चुके उसके पिता कहते हैं कि उन्हें सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं है. धरने पर बैठे थे परिजन पिछले दो दिनों से स्नेहा के परिजन सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे और जब सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो आखिरकार परिजनों ने भूख हड़ताल शुरु कर दी. परिजनों का कहना है कि जबतक स्नेहा की मौत की सीबीआई जांच की मांग सरकार मान नहीं लेती तबतक वो लोग भूख हड़ताल पर रहेंगे. पुलिस ने कहा था खुदकुशी बता दें कि मुंगेर जिले में नौवागढ़ी गांव के रहने वाले विवेकानंद मंडल की 23 साल की बेटी स्नेहा सिवान जिले में महिला कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी. एक दिन स्नेहा के पिता को उसकी मौत की खबर मिलती है. पुलिस विभाग के मुताबिक स्नेहा ने खुदकुशी कर ली. लेकिन जिस लाश को स्नेहा के परिजनों के पास भेजा गया उस लाश को परिजन स्वीकार करने को तैयार नहीं थे. बाद में पुलिस के दबाव के बीच उस लाश की अंत्येष्टि करायी गयी. उसके बाद से ही स्नेहा के परिजन उसकी मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता