Hindi News / news / नवादा में ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, इलाके में सनसनी

नवादा में ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, इलाके में सनसनी

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 02, 2019, 11:39:26 AM

नवादा में ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, इलाके में सनसनी

- फ़ोटो

NAWADA : पटना-रांची एनएच 31 पर गैस लोड किये गए ट्रक से एक ड्राइवर की लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पूरी घटना नवादा जिले के अकबरपुर थाना इलाके के फतेहपुर मोड़ के समीप की है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में कल से एक ट्रक खड़ी थी. जब लोगों ने ट्रक में देखा तो उसमें ड्राइवर की लाश पड़ी हुई थी. इस संदेहास्पद स्थिति में लाश को देखकर लोगों ने फौरन इसकी सूचना थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस को उसके पास से आधार कार्ड मिला है. मृतक की पहचान गया जिले के फतेहपुर के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में की गई है. एक अन्य ड्राइवर ने बताया कि कल से ही उसका फोन नहीं लग रहा था. कंपनी के मालिक ने गेट पास देने के लिए फोन किया था तो उसने फोन का जवाब नहीं दिया था. इस स्थिति में शव मिलने से पुलिस सकते में है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है. बताया जा रहा है कि उसके शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की पड़ताल कर रही है. नवादा से इल्लू सिन्हा की रिपोर्ट