ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तार

दारोगा ने दी मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां, फरयादियों को धक्के मारकर थाने से निकाला, देखें पूरा Video

LAKHISARAI : बिहार में पुलसीकर्मी की गर्मी का वाकया अक्सर सामने आता रहता है. पुलिसवाले अपने नए-नए कारनामों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में पुलसीकर्मी की गर्मी का वाकया अक्सर सामने आता रहता है. पुलिसवाले अपने नए-नए कारनामों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है. एक दारोगा थाने के अंदर मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. 


घटना बिहार के लखीसराय जिले का है. जहां चानन थाना में पोस्टेड एक दारोगा फरयादियों को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं. इस पूरी घटना का फरयादियों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वायरल वीडियो की फर्स्ट बिहार झारखंड पुष्टि नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो चानन थाना का ही है. जिसमें दारोगा कुछ लोगों को धमकी देते हुए थाने से धक्का मारकर निकाल रहा है. इतना ही नहीं वह फरयादियों को गाली भी दे रहा है. 



यह वीडियो कब का है. इसकी भी कोई विशेष जानकारी नहीं है. हालांकि कुछ दिन पहले इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो में कुछ फरयादी अपनी गाड़ी छुड़ाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन दारोगा की बात सुनने को तैयार नहीं दिख रहे हैं. क्या मामला है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि इतना तो स्पष्ट है कि दारोगा थाने के अंदर से लोगों को कुर्सियों से उठाकर धक्का दे रहे हैं. जब वे लोग अपनी गाड़ी का कागज़ लेने की बात कर रहे हैं, तो दारोगा उनको गाली देते हुए दिखाई दे रहे हैं.