1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Jan 09, 2021, 5:09:01 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : अपनी मूंछ और पर्सनालिटी से बिहार में 'सिंघम' नाम से मशहूर सारण डीआइजी मनु महाराज आज कुचायकोट थाना पहुंचे थे. जहां उनकी नजर थाना में पदस्थापित दारोगा उमेश सिंह यादव की लच्छेदार मूंछ पर पड़ी.
बस फिर क्या था वह खुद को रोक नहीं पाए और अपनी गाड़ी से उतरकर उन्होंने दारोगा उमेश सिंह यादव के मूंछ की खूब तारीफ की. इतना ही नहीं मनु महाराज ने उमेश सिंह यादव को पांच सौ रुपये भी दिए.
डीआइजी मनु महाराज के इस अंदाज को देखकर थाने में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने उनकी खूब तारीफ़ की. दारोगा उमेश सिंह यादव अपनी मूंछ की तारीफ सुनने के बाद काफी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं, उन्होंने मनु महाराज को धन्यवाद दिया.