ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : दारोगा के भाई का सरेआम मर्डर, अपराधियों ने पत्थर से कूचकर की हत्या

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर गया जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दारोगा के भाई की निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों में मातमी सन्

बिहार : दारोगा के भाई का सरेआम मर्डर, अपराधियों ने पत्थर से कूचकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर गया जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दारोगा के भाई की निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 


घटना गया के तेलबिगहा मोहल्ले की है. मृतक की पहचान अरविंद चौधरी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अरविंद चौधरी कोतवाली थाना क्षेत्र की झीलगंज मोहल्ले के रहने वाले उनका भी आपराधिक इतिहास रहा है. अपराधियों ने अरविंद चौधरी को सरेआम मोहल्ले में पीछा कर पकड़ा. उसने बचाने की गुहार भी लगाई. लेकिन हमलावरों के डर से मोहल्ले वासी घर से बाहर नहीं निकले और अपराधियों ने पत्थर से कूच-कूच कर उसकी हत्या कर दी.


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का भाई अमर चौधरी पटना में एसटीएफ में दारोगा के पद पर तैनात है. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.