1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 31, 2019, 3:26:16 PM
- फ़ोटो
DESK: उत्तर प्रदेश से अपराधियों को लाने गये बिहार के कैमुर के एक दरोगा जी का मन वाइन शॉप देख कर डोल गया. शराब की दुकान देखते ही अपने ड्राइवर को बोला-लो 1100 रूपया और ले आओ चार बोतल. ये अलग बात है कि दरोगा जी बोतल के साथ जब बिहार पहुंचे तो यहां धर लिये गये. अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी हो रही है. दरोगा जी का मन डोला कैमुर के कुदरा थाने के दरोगा ओम प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश से एक कैदी को लाने के लिए गाडी के साथ भेजा गया था. कुदरा के घटांव गांव में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष ङुआ था. इसके दो आरोपी कामता प्रसाद यादव और ओम प्रकाश सेठ यूपी के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे. ओम प्रकाश सिंह को दोनों को कैमुर ले कर आने की जिम्मेवारी मिली थी. दरोगा जी कैदी के साथ शराब की चार बोतल लेकर आ गये. ड्राइवर ने मना किया लेकिन दरोगा जी नहीं माने दरोगा जी जिस गाड़ी से शराब की बोतलें लेकर आये उसके चालक के मुताबिक दोनों अभियुक्तों को लेकर वापस लौटते समय रास्ते में शराब की दुकान दिखी. दरोगा जी ने गाड़ी रूकवायी और चालक से कहा कि चार बोतल ले आये. उन्होंने चालक को 1100 रूपये भी दिये. चालक के मुताबिक उसने बार बार मना किया लेकिन दरोगा जी नहीं माने. बिहार में घुसते ही पकड़े गये दरोगा जी इस बीच मामले की खबर कैमुर के आलाधिकारियों को लगी. एसपी ने डीएसपी को छापेमारी करने के लिए भेजा. मोहनिया से दुर्गावती के रास्ते में डीएसपी दिलनवाज अहमद ने उन्हें पकड़ा और गाडी से शराब की बोतलें बरामद की. दरोगा जी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.