1st Bihar Published by: Updated Mar 05, 2020, 12:05:04 PM
- फ़ोटो
PATNA : दारोगा बहाली परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने आज लगातार दूसरे दिन विधान परिषद में हंगामा किया. विधान परिषद के कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी और कांग्रेस के सदस्य पोर्टिको में खड़े होकर प्रदर्शन करते नजर आए. दरोगा बहाली परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की.
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आरजेडी के एमएलसी रामचंद्रपुर में कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने विधान परिषद पोर्टिको में प्रदर्शन किया साथी साथ वृद्धा पेंशन योजना के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन हुआ.