ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

शादी के लिए छुट्टी मांग रहा था SSP का बॉडीगार्ड, नहीं मिला तो गोली मारकर कर लिया सुसाइड

DARBHANGA: एसएसपी बाबू राम के बॉडीगार्ड के सुसाइड मामले में खुलासा हुआ है कि वह खुद की शादी के लिए एक सप्ताह से आवेदन देकर छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उसको छुट्टी नहीं मिली. जिससे पर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: एसएसपी बाबू राम के बॉडीगार्ड के सुसाइड मामले में खुलासा हुआ है कि वह खुद की शादी के लिए एक सप्ताह से आवेदन देकर छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उसको छुट्टी नहीं मिली. जिससे परेशान होकर उसने खुद को गले में तीन गोली मारकर सुसाइड कर लिया. यह घटना एसएसपी आवास पर हुई. 

24 जून को होने वाली थी शादी

चिंटू पासवान की शादी 24 जून को होने वाली थी. वह अरवल जिले के बंसी थाना क्षेत्र के माली गांव का रहने वाला था. 31 जुलाई 2018 को नौकरी लगी. चिंटू दो साल नौकरी भी पुरा नहीं कर पाया. पुलिस ने सुसाइड की जानकारी परिजनों को दे दी है. 

एसएसपी छुट्टी पर, एसपी को मिली है जिम्मेवारी

घटना के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है. बताया जा रहा है कि मेडिकल कारण से एसएसपी बाबू राम मेडिकल छुट्टी पर है. उनकी जगह सिटी एसपी योगेंद्र कुमार एसएसपी का चार्ज संभाल रहे हैं. डीएमसीएच परिसर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के दरभंगा शाखा के अध्यक्ष राजू सिंह एवं बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई नेता सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे. लॉकडाउन के दौरान मृतक की शादी होने वाली थी. लेकिन लॉकडाउन के कारण कई तिथि को आगे बढ़ा दिया गया. छुट्टी लेने के लिए वो काफी परेशान था.  सिपाहियों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prabhat Kumar

FirstBihar संवाददाता