ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

दरभंगा में 12.5 लाख के जेवरात की लूट, सर्राफा कारोबारी की बदमाशों ने की पिटाई

DARBHANGA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार दरभंगा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां स

दरभंगा में 12.5 लाख के जेवरात की लूट, सर्राफा कारोबारी की बदमाशों ने की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार दरभंगा में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां स्वर्ण व्यवसायी की अपराधियों ने पिटाई कर दी और उनके पास से 12.5 लाख के जेवरात लूट लिये। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना बिरौल थाना क्षेत्र की है जहां इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


बताया जाता है कि स्वर्ण व्यवसायी सोमवार की देर शाम दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने 12.5 लाख रुपए के जेवरात लूट लिये। पीड़ित सर्राफा कारोबारी की पहचान रूपनगर गांव निवासी भोला प्रसाद वर्मा के पुत्र विजय वर्मा के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


पुलिस को सर्राफा कारोबारी ने बताया कि शिवनगर घाट में उनकी दुकान है। जिसे बंद करके वे घर की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रुपनगर के पास सुनसान जगह पर ओवरटेक करके रुकवाया और मारपीट की। इस दौरान बैग में रखे जेवरात लूटकर बेनीपुर की तरफ भाग गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।