ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

दरभंगा में दिनदहाड़े 4 लोगों को मारी गोली, 2 की मौके पर ही मौत, 2 की हालत नाजुक

DARBHANGA: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने दिनदहाड़े 4 लोगों को गोली मारी है। चार में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों घा

दरभंगा में दिनदहाड़े 4 लोगों को मारी गोली, 2 की मौके पर ही मौत, 2 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने दिनदहाड़े 4 लोगों को गोली मारी है। चार में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड के पीछे के आपसी वर्चस्व की बात कही जा रही है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के पास की यह घटना है। 


एक मृतक की पहचान निगम कर्मी अनिल सिंह के रूप में हुई है जो ओझौल गांव का रहने वाला था। अनिल सिंह पर  पहले भी कई बार हमला हो चुका था। कई मामले को लेकर अनिल सिंह पर भी कई थानों में केस दर्ज है। आपसी वर्चस्व में कई बार गोलबारी की घटना हो चुकी है। एसएसपी अवकाश कुमार ने दो की मौत होने की पुष्टि की है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमेठी चौक के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने सफारी गाड़ी पर गोलीबारी की। गाड़ी पर सवार चार लोगों पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की। गोली लगने से दो लोगों की मौके हो गयी जब कि दो लोग गोली लगने से घायल हो गये। अनिल सिंह व एक अन्य का DMCH में इलाज चल रहा है। 


घटना की सूचना मिलने ही मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा वही घायलों को भी इलाज के लिए DMCH भेजा गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।