1st Bihar Published by: Updated Sep 24, 2020, 12:34:21 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA: एक बार फिर बिहार के दारोगा ने अपने विभाग को शर्मसार कर दिया है. दरभंगा में एक दारोगा महिला सिपाही को साथ में सोने के लिए दवाब बना रहा है. यही नहीं कॉल कर वह रोज गंदी बात करता है. दारोगा की हरकतों से परेशान महिला सिपाही ने इंसाफ की गुहार लगाई है. यह मामला दरभंगा का है.
करता है अश्लील हरकत
महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि वह जब भी काम से जाती है तो वह अश्लील हरकत करता है. वह कई बार प्राइवेट पार्ट को छुने की कोशिश करता है. उसकी हरकतों से वह परेशान हो गई है. मोबाइल पर वह रात में अश्लील वीडियो और मैसेज भेजता है. अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो वह नौकरी छोड़ देगी. आखिर वह इमान बेचकर नौकरी नहीं कर सकती है.
जांच का आदेश
महिला सिपाही के शिकायत के बाद एसएसपी बाबू राम ने जांच का आदेश दे दिया है. पूरे मामले की जांच आंतरिक परिवार समिति कर रही है, मुख्यालय और लाइन डीएसपी को महिला सिपाही की सुरक्षा को लेकर आदेश दिया गया है, ताकि, उसे कोई डराने की कोशिश नहीं करे और किसी दबाव में नहीं आए. दारोगा शुभकरण ओझा पर महिला सिपाही ने गंभीर आरोप लगाया है, वह प्रमंडलीय स्तर पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में तैनात है. इसे देखते हुए वरीय पदाधिकारी पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है. सबूत के तौर पर महिला सिपाही ने कोई चैट, ऑडियो भी दिया है.