ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

दरभंगा के बेखौफ अपराधी, युवक की हत्‍या कर बाइक व मोबाइल लूटा

DARBHANGA: एक ओर लोग कोरोना महामारी से परेशान है। बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं वही आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला दरभंगा का है जहां सदर थाना क्ष

दरभंगा के बेखौफ अपराधी, युवक की हत्‍या कर बाइक व मोबाइल लूटा
Santosh Singh
2 मिनट

DARBHANGA: एक ओर लोग कोरोना महामारी से परेशान है। बिहार में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं वही आपराधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला दरभंगा का है जहां सदर थाना क्षेत्र के सारामोहनपुर में एक युवक की हत्या कर दी गयी है। अपराधियों ने बाइक सवार युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिसके बाद मृतक की बाइक और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गये। मृतक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामनगर यादव टोला निवासी 25 वर्षीय  रामकुमार यादव के रूप में हुई है। बताया  जाता है कि रामकुमार अपने ससुराल से घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने डीएवी स्कूल के पास चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। 


लोगों की सूचना पर पुलिस ने रामकुमार को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया । जहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रामकुमार के गांव के लोगों ने रामनगर आइटीआई कॉलेज के पास लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी लोग हत्यारों को गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।


पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रामकुमार के बड़े भाई रामसागर यादव ने बताया कि साली के गौना में भाग लेने के लिए उनका भाई अपनी पत्नी के साथ बुधवार को अपने ससुराल सदर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गए थे। जहां बुधवार की रात्रि में ही उनके भाई के मोबाइल पर अज्ञात लोगों ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि धमकी देने वाले कौन थे इसकी कोई जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। धमकी देने की बात रामकुमार ने गंभीरता से नहीं लिया था और आज अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।