ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

दरभंगा ब्लास्ट : जांच के लिए पहुंची NIA की टीम, खुलेंगे साजिश के तार

PATNA : दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच के लिए NIA की टीम दरभंगा पहुंची। दरभंगा पहुंचने के बाद एनआईए के अधिकारी सबसे आईजी कार्यालय गये जहां आईजी अजिताभ कुमार

दरभंगा ब्लास्ट : जांच के लिए पहुंची NIA की टीम, खुलेंगे साजिश के तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच के लिए NIA की टीम दरभंगा पहुंची। दरभंगा पहुंचने के बाद एनआईए के अधिकारी सबसे आईजी कार्यालय गये जहां आईजी अजिताभ कुमार से मुलाकात की। इस दौरान एनआईए की टीम ने पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। 


दरभंगा ब्लास्ट : जांच के लिए पहुंची NIA की टीम, खुलेंगे साजिश के तार


आईजी से मुलाकात के बाद सभी दरभंगा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए जहां घटनास्थल की जांच करेंगे। जांच के बाद एनआईए की टीम पटना के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अब दरभंगा ब्लास्ट की जांच का जिम्मा एनआईए को दिया गया है। इसी को लेकर आज एनआईए की टीम दरभंगा पहुंची है।


दरभंगा ब्लास्ट : जांच के लिए पहुंची NIA की टीम, खुलेंगे साजिश के तार


आपको बता दें कि तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशन से एक पार्सल ट्रेन से दरभंगा भेजा गया था. 17 जून को जब पार्सल दरभंगा स्टेशन पर उतारा जा रहा था तभी प्लेटफॉर्म पर कम क्षमता का एक धमाका हुआ. धमाके की वजह किसी को समझ में नहीं आई. जीआरपी के बाद इसकी जांच में एटीएस और एफएसएल को लगाया गया. पार्सल में कपड़ों के अलावा एक शीशी थी जिसमें कुछ केमिकल रखा गया था. ब्लास्ट इसी केमिकल की वजह से हुआ. हालांकि अब तक की जांच में मालूम नहीं चला है कि केमिकल कौन सा था. शीशी और उसके नमूनों की जांच के लिए एफएसएल हैदराबाद भेजी गई है. 


दरभंगा ब्लास्ट : जांच के लिए पहुंची NIA की टीम, खुलेंगे साजिश के तार

ब्लास्ट की जांच में तीन राज्यों की एटीएस जुटी है. सूत्रों के मुताबिक अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. यह कार्रवाई देश के अलग-अलग हिस्सों में की गई है. जांच एजेंसियां हिरासत में लिए गए संदिग्धों को लेकर कोई खुलासा करने से बच रही हैं. आधिकारक सूत्रों ने बताया कि मामले के पीछे बड़ी आतंकी साजिश और इसके तार पाकिस्तान से जुड़े होने के चलते जांच का दायरा बढ़ सकता है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर अब दरभंगा ब्लास्ट की जांच का जिम्मा एनआईए को दिया गया है। इसी को लेकर आज NIA की टीम आज दरभंगा पहुंची है।

दरभंगा ब्लास्ट : जांच के लिए पहुंची NIA की टीम, खुलेंगे साजिश के तार

टैग्स