Hindi News / news / हम प्रवक्ता दानिश रिजवान को मिली जान से मारने की धमकी, आरा नगर...

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान को मिली जान से मारने की धमकी, आरा नगर थाना में शिकायत दर्ज

1st Bihar Published by: Updated May 10, 2020, 6:26:59 PM

हम प्रवक्ता दानिश रिजवान को मिली जान से मारने की धमकी, आरा नगर थाना में शिकायत दर्ज

- फ़ोटो

ARA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान को जान से मारने की धमकी मिली है. दानिश रिजवान ने धमकी मिलने के बाद आरा के नगर थाने में कंप्लेन दर्ज कराई है.

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि न्यूज़ चैनल पर सरकार के खिलाफ बयान देने के मामले को लेकर उनको फोन पर लगातार धमकी दी जा रही है. दानिश रिजवान ने कहा है कि वह विपक्षी दल के प्रवक्ता होने के नाते अपना पक्ष मीडिया में रखते हैं और सरकार की आलोचना करना उनका काम है लेकिन यह बहुत हैरत भरा है कि उन्हें इस मामले को लेकर जान से मारने की धमकी दी गई है.

आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बीच नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा लगातार हमलावर है और प्रवक्ता दानिश रिजवान सरकार को लगातार घेरते रहते हैं.