1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Feb 19, 2020, 11:44:49 AM
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला रहुई थाना इलाके की है, जहां दंगा नियंत्रण वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया.
इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहटा सरमेरा सड़क मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया. ग्रामीण अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े है. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है.