Hindi News / news / डम्फर और बाइक की सीधी टक्कर में 3 सगी बहनों की मौत, बाइक...

डम्फर और बाइक की सीधी टक्कर में 3 सगी बहनों की मौत, बाइक सवार घायल

1st Bihar Published by: Updated Mar 08, 2021, 3:07:17 PM

डम्फर और बाइक की सीधी टक्कर में 3 सगी बहनों की मौत, बाइक सवार घायल

- फ़ोटो

KISHANGANJ: बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची सहित तीन बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। डंफर और बाइक की सीधी टक्कर में यह हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने डम्फर के ड्राइवर को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना ठाकुरगंज खारुढह मार्ग पर उस वक्त हुई जब तीनों बहने बाइक से रिश्तेदार के घर जा रही थी। तभी सामने से आ रही डम्फर से सीधी भिड़ंत हो गयी जिसमें एक बच्ची सहित तीनों बहनों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है। उसी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एक साथ तीन बहनों की मौत की खबर आग की तरफ फैल गई जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना पर स्थानीय लोग भी दुख जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।