1st Bihar Published by: Pranay Raj Updated Dec 24, 2019, 9:33:50 AM
- फ़ोटो
NALANDA: इस वक्त की बड़ी ख़बर नालंदा से आ रही है, जहां दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. दम घुटने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई है.
पूरी घटना सिलाव थाना क्षेत्र के मितमा गांव की है. बताया जा रहा है कि ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाने के कारण इससे बचने के लिए परिवार के लोगों ने घर में अलाव जला रखा है.
घर में अलाव जलने के कारण बच्चों का दम घुटने लगा. घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया. बच्चों की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.