ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

दलित लड़के से शादी करने की मिली सजा, लड़की के भाई ने जीजा की गोली मारकर कर दी हत्या

JEHANABAD: एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवाह के प्रति लोगों की सोच बदलने और अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित की बात करते हैं। प्रेमी जोड़े को अंतरजातीय विवाह के लिए

दलित लड़के से शादी करने की मिली सजा, लड़की के भाई ने जीजा की गोली मारकर कर दी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवाह के प्रति लोगों की सोच बदलने और अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित की बात करते हैं। प्रेमी जोड़े को अंतरजातीय विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर पर आर्थिक सहायक प्रदान की जाती है। वही जहानाबाद में एक लड़की को अंतरजातीय विवाह करना भारी पड़ गया। लड़की ने महादलित समुदाय के युवक से लव मैरिज किया जो उसके भाई को नागवार गुजरा। बहन के इस कदम को वह बर्दाश्त नहीं कर सका और अपने दलित बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना के मसौढ़ी मेहंदीपुर गांव के पास की है। इस घटना से पीड़िता काफी सदमें में है। 


मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के लालसे बिगहा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी भोजपुर जिले के कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार की रहने वाली कविता कुमारी और अपने परिवार के साथ पटना जा रहा था। तभी कविता का भाई उसका पीछा करते हुए मसौढ़ी के पास मेहंदीपुर के पास गाड़ी रोकवा कर परिजनों के साथ गाली-गलौज करने लगा और अपने बहनोई अरुण कुमार को माथे में गोली मार दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते इससे पहले कविता का भाई मौके से भागने में सफल रहा। 


परिजन घायल हालत में अरुण को लेकर जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से कविता काफी सदमें में है और अपने भाई को कोस रही है। उसका कहना है कि 2018 में उसने अरुण के साथ प्रेम विवाह किया था और  2021 में कोर्ट मैरिज कर लिया था। दोनों ने अ॑तरजातीय शादी की जिससे उनका परिवार नाराज चल रहा था। मेरा भाई भी इससे काफी गुस्से में था। आज उसने पति अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी। 


कविता ने बताया कि वो सोनार जाति से आती है और पति महादलित रविदास परिवार से आते थे। यह शादी मायके वालों को मंजूर नहीं था। मायके वालों के विरुद्ध जाकर कविता ने अरुण से शादी की थी। आज अरुण की हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच‌ी और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से कविता काफी सदमें में है उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। वही मृतक अरुण के परिजनों के बीच भी कोहराम मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता