ब्रेकिंग
टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपटेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंप

डकैती की योजना बनाते 5 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

PURNEA: डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हथ

डकैती की योजना बनाते 5 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हथियार से लैस कुछ अपराधी मरंगा थाना क्षेत्र के पोलिटेक्निक चौक के पास एकत्र हुए हैं और डकैती की योजना बना रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी दयाशंकर ने सदर SDPO सुरेन्द्र कुमार सरोज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया और मौके से अपराधियों को दबोचा।


आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी अपराधियों को पकड़ा। गिरफ्तार अपराधियों में राजा कुमार के पास एक पिस्टल,04 जिन्दा गोली,मोबाईल फोन-01, प्रभात कुमार झा के पास से एक पिस्टल, एफ.जेड.यमाहा मोटर साईकिल, 04 जिन्दा कारतूस, एक मोबाईल फोन, मन्नु कुमार झा के पास से 01 देसी कटटा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 मोबाईल फोन, शुभम प्रकाश के पास से 01 मास्टर मैगजीन,01 अन्य मैगजीन ,04 जिन्दा कारतुस, 02 मोबाईल फोन, 24 हजार रुपये नगद एवं मुनसैद के पास से 01 मोबाईल फोन बरामद किया है।


गिरफ्तार अपराधी प्रभात कुमार झा ने बताया कि पॉलिटेक्निक चौक पर ये सभी एकत्रित हुए थे। कदवा थाना अंतर्गत डकैती करने की योजना इन्होंने बना रखी थी। पूर्व में भी राजा कुमार एवं प्रभात कुमार झा द्वारा एक व्यवसायी से 01 करोड की रंगदारी मॉगने के आरोप में कदवा थाना अन्तर्गत घटना की गई थी। प्रभात कुमार झा ने इससे पूर्व गुजरात में अपराध की घटना को अंजाम दिया है। इस संदर्भ में पाण्डेय सराय थाना (सूरत/गुजरात) में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी अपराधियों को जेल भेजा गया है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता