ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

डायल 112 की टीम पर हमला,बाइक और पिस्टल भी छिना; जांच के लिए SIT गठित

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां डायल 112 टीम पर हमला का मामला सामने आया है। अपराधियों ने हमला करते हुए टीम से बाइक और पिस्टल छीन ली है। हालांकि घटना

डायल 112  की टीम पर हमला,बाइक और पिस्टल भी छिना; जांच के लिए SIT गठित
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां डायल 112 टीम पर हमला का मामला सामने आया है। अपराधियों ने हमला करते हुए टीम से बाइक और पिस्टल छीन ली है। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गया में डायल 112 टीम पर हमला कर बाइक और पिस्टल छीन ली गयी। इस दौरान पुलिसकर्मी को घायल भी कर दिया। भागने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की। इस घटना से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गयी। घटना गया जिले के मुफस्सिन थाना क्षेत्र की है। जहां बीती रात रविवार को मेहता पेट्रोल पंप के सामने स्थित आरओबी के पास यह घटना हुई है। 


बताया जा रहा है कि,अपराधियों के द्वारा कुछ लोगों के साथ मारपीट और छिनतई की जा रही थी। इस क्रम में सूचना मिलते ही डायल 112 की मोटरसाइकिल गश्ती टीम पहुंच गई। डायल 112 बाइक गश्ती के जवानों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की लेकिन अपराधी इनपर भारी पड़ गए। डायल 112 बाइक गश्ती की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए एक पिस्टल और बाइक लूट ली। हालांकि पुलिस ने पिस्टल छिनतई की पुष्टि नहीं की है। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी और तुरंत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई बाइक बरामद कर लिया गया है। अपराधियों की संख्या 6 के आसपास बताई गई है। फिलहाल पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घायल जवान का इलाज कराया जा रहा है। 


उधर, पुलिस की गठित एसआईटी की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के द्वारा एसएसपी आशीष भारती को दी गई। एसएसपी ने इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक गया, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों को तुरंत घटनास्थल को रवाना किया गया। अपराधियों के भागने की दिशा का पता कर उनका पीछा करना शुरू किया गया। बरामदगी कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और पूछताछ के बाद अपराधियों की पहचान कर ली गई है।