ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

दहेज नहीं देने पर पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

KISHANGANJ : तीन तलाक के खात्मे को एक साल से ज्यादा समय बीत चूका है लेकिन अभी भी तीन तलाक से जुड़े मामले आये दिन देखने को मिल रहे हैं. ताजा मामला है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने प

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : तीन तलाक के खात्मे को एक साल से ज्यादा समय बीत चूका है लेकिन अभी भी तीन तलाक से जुड़े मामले आये दिन देखने को मिल रहे हैं. ताजा मामला है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया. तीन तलाक से आहत पीड़िता अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गई है. पीड़िता ने महिला थाने में मामला दर्ज भी कराया लेकिन अबतक किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई. बाद में थकहार कर पीड़िता अपने मायके वापस  लौट आई. 


मायके में पीड़िता ने फिर महिला सेल में मामला दर्ज कराया है. इस बारे में महिला सेल की पदाधिकारी कुमारी लता ने बताया कि पीड़िता ने फोन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है. जल्द से जल्द मामले की पड़ताल शुरू कर ली जाएगी. 


आपको बता दें कि पीड़िता की शादी बंगाल के रसिया, इस्लामपुर निवासी पीड़िता की शादी गत 31 मई को पोठिया थाना क्षेत्र के उदगरा खाराबारी निवासी शाकिर आलम के साथ धूमधाम से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले पीड़िता के मायके वालों से दहेज़ की मांग करने लगे और जब पीडिता ने दहेज़ देने से साफ़ इंकार कर दिया तो पीडिता के पति ने उसे फ़ोन पर ही तीन तलाक दे दिया. तीन तलाक के बाद पीड़िता के होश उड़ गए. जिसके बाद वो न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर की ठोकरें खा रही है लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.