ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रेग्नेंट बहू को जिंदा जलाया, फिर लाश के टुकड़े कर दफनाया

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में ससुराल वालों द्वारा हैवानियत की सारी हदें पार कर देने का मामला सामने आया है. ससुराल वालों ने अपनी गर्भवती बहू की पहले बेरहमी जिंदा जलाकर हत्

बिहार : दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रेग्नेंट बहू को जिंदा जलाया, फिर लाश के टुकड़े कर दफनाया
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में ससुराल वालों द्वारा हैवानियत की सारी हदें पार कर देने का मामला सामने आया है. ससुराल वालों ने अपनी गर्भवती बहू की पहले बेरहमी जिंदा जलाकर हत्या कर दी. इतने से भी उनका मन नहीं भरा ती उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे जमीन में दफना दिया. कई दिनों तक जब मायके वालों की बेटी से बातचीत नहीं हुई तो वे उसके ससुराल पहुंचे. बाद में ग्रामीणों की मदद से उन्होंने जमीन खोदकर कई टुकड़ों में लाश को बरामद किया. 


घटना हिलसा थाना क्षेत्र के नोनिया बिगहा की है. मृतका संजीत कुमार की 19 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी है. पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी पिता अरविंद कुमार ने पति समेत सात को आरोपित कर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है. मृतका के पिता का कहना है कि 6 लाख नहीं मिलने पर आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है. फिलहाल थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 


मृतका के पिता ने बताया कि पिछले साल जून में उन्होंने बेटी की शादी की थी. दामाद रेलवे में पियून था. टीटीई में प्रमोशन के बाद वह 6 लाख रुपया दहेज की मांग करने लगा. मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की निमर्मतापूर्वक हत्या कर शव को टुकड़े में कर दफन कर दिया. ग्रामीणों की निशानदेही पर परिवार ने गांव से भूमि खोद शव के टुकड़े निकाले. मौके से जली खाट मिली. परिवार के लोग शव के टुकड़ों को थैले में लेकर आये. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता