ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Cyber Crime: सावधान! अब Telegram पर पैसा डबल करने का झांसा दे रहे ठग, बिहार के मुंगेर में छात्र से 4.67 लाख की ठगी

MUNGER: ONLINE ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड पहले लोगों को अजीबो-गरीब प्लान का ऑफर करते हैं। इसके बाद वो धीरे-धीरे लोगों का विश्वास को जीत लेता है। लोगों को इस बात का एहसास भी नहीं हो

Cyber Crime: सावधान! अब Telegram पर पैसा डबल करने का झांसा दे रहे ठग, बिहार के मुंगेर में छात्र से 4.67 लाख की ठगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: ONLINE ठगी करने वाले साइबर फ्रॉड पहले लोगों को अजीबो-गरीब प्लान का ऑफर करते हैं। इसके बाद वो धीरे-धीरे लोगों का विश्वास को जीत लेता है। लोगों को इस बात का एहसास भी नहीं हो पाता है कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है। लेकिन कुछ समय बाद पता चलता है कि उसने अपनी गाढ़ी कमाई खो दी है। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुंगेर जिले में सामने आई है। 


मुंगेर के पूरबसराय निवासी 12वीं का छात्र टेलीग्राम पर पैसे दोगुना करने के झांसे में आ गया। 4.67 लाख रुपए ठगी का शिकार हो गया। उसने यह पैसे अपने कई रिश्तेदारों से मांगे थे। ठगी का एहसास होने पर छात्र ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। साइबर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि छात्र की शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गयी है। 


साइबर थाने में दिए आवेदन में पूरबसराय निवासी 12वीं के छात्र ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर आईआईटी की तैयारी करता है। कुछ दिन पूर्व उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। टेलीग्राम ग्रुप से ही उसे पैसा दोगुना करने का मैसेज आया। इसके बाद छात्र ने अपने रिश्तेदार मौसी, चाची सहित कई लोगों से 25 से 50 हजार रुपए मांगे और 4 लाख 67 हजार रुपए इकट्ठा कर पैसे दोगुना करने में लगा दिये। 


ठगी का एहसास होने पर छात्र ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराया। साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि ठगी का शिकार छात्र होनहार है, इसलिए उसकी काउंसिलिंग भी की गई कि कही ठगी का शिकार बच्चा कोई गलत कदम ना उठा लें। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही साइबर थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील किया है कि मोबाइल पर किसी प्रकार के झांसे में लोग नहीं आए। अन्यथा ठगी का शिकार हो सकते हैं।