1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 10, 2019, 10:43:12 PM
- फ़ोटो
DESK : इस वक्त राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक ख़त्म हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किसी के भी नाम पर मुहर नहीं लगी है. कांग्रेस मुख्यालय में बुलाई गई CWC की बैठक में यह बड़ी जिम्मेदारी राहुल गांधी के ऊपर ही छोड़ दी गई है. बता दें कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय काफी देर से पहुंचे. https://twitter.com/INCSandesh/status/1160195053559566336 राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष पद खाली पड़ा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक के अलावा सुशील कुमार शिंदे, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत और कई नामों की भी चर्चा चल रही है. पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस मीटिंग में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एके एंटनी शामिल हुए. सुबह हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में नेताओं के पांच समूह बनाए गए थे, जिन्होंने देश भर के नेताओं की राय ली लेकिन सदस्यों ने अब यह जिम्मेदारी राहुल गांधी के ऊपर ही छोड़ दी है.