Hindi News / news / CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों...

CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Mar 27, 2021, 5:17:53 PM

CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

MOTIHARI:-  पूर्वी चंपारण में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला चिरैया थाना क्षेत्र का है जहां हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने CSP संचालक से 4 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गए। लूट की इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोग भी दहशत में हैं।  


पीड़ित नसीम आलम SBI के CSP संचालक हैं जो अपने घर दीपही में सीएसपी चलाते हैं। लूट की वारदात उस वक्त हुई जब वे घोड़ासहन स्थित SBI की बगहा ब्रांच से 4 लाख रुपये निकाल कर अपने घर लौंट रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता कि पहले से घात लगाए अपराधी उनका इंतजार कर रहे हैं। बाइक सवार अपराधियों की नजर जैसे ही पड़ी हथियार के बल पर नसीम पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक नसीम से 4 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चिरैया थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।