ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

CSP संचालक से दिनदहाड़े 3.40 लाख की लूट, बाइक भी लेकर भागे अपराधी

WEST CHAMPARAN: बिहार में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से

CSP संचालक से दिनदहाड़े 3.40 लाख की लूट, बाइक भी लेकर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बिहार में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के कंगली थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 3 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। यही नहीं सीएसपी संचालक की बाइक भी बदमाश ले भागे। इस घटना से इलाके के व्यवसायी वर्ग में दहशत का माहौल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीएसपी संचालक अमित वर्णवाल कठियामठिया के पशुरामपुर गांव के रहने वाले है। घटना के वक्त उनका भतीजा भी उनके साथ बाइक पर था। दोनों बाइक से मसवास की ओर जा रहा थे तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रुकवाया और हथियार के बल पर लूटपाट की।


लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने चाचा-भतीजे को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और उनकी बाइक भी लेकर फरार हो गये। बैग में 3 लाख 40 रुपये कैश के साथ-साथ लैपटॉप, मोबाइल और एटीएम भी थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।