1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 02, 2019, 11:29:57 AM
- फ़ोटो
SASARAM : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक सीआरपीएफ जवान का चलती ट्रेन से 'इंसास राइफल' गायब हो गया. दिनेश ठाकुर नामक यह जवान मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गया होते हुए झारखंड के चतरा जा रहा था. इसी बीच चंबल एक्सप्रेस में मुगलसराय से सासाराम के बीच चंबल के कोच नम्बर- एस 5 से राइफल गायब हो गया. बताया जाता है कि जवान को नींद लग गई थी, जब उसकी नींद सासाराम के पास खुली तो अपना राइफल अपने पास नहीं देख घबराहट में चलती ट्रेन से स्टेशन पर कूद गया और अपना राइफल ढूंढने लगा. जब राइफल नहीं मिली, तो जीआरपी को पूरे घटना की सूचना दी. जीआरपी ने भी आसपास राइफल को खोजने का अभियान चलाया लेकिन इंसास राइफल नहीं मिली. बताया जाता है कि S-5 कोच में 6 सीआरपीएफ के जवान सवार थे और दिनेश ठाकुर ही संत्री ड्यूटी में था. लेकिन दिनेश ड्यूटी के दौरान सो गया और इसका राइफल गायब हो गया. दिनेश ठाकुर जम्मू- कश्मीर के संवा जिला के विजयपुर का रहने वाला है. जीआरपी थानाध्यक्ष ज्योति कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. चलती ट्रेन से किस परिस्थिति में जवान का राइफल गायब हुआ, इसकी जांच की जा रही है. सासाराम से रंजन की रिपोर्ट