Hindi News / news / मगरमच्छ ने युवक को जिंदा निगला, लोगों में दहशत

मगरमच्छ ने युवक को जिंदा निगला, लोगों में दहशत

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 28, 2019, 5:22:11 PM

मगरमच्छ ने युवक को जिंदा निगला, लोगों में दहशत

- फ़ोटो

WEST CHAMPARAN : जिले में एक विशालकाय मगरमच्छ ने एक युवक को जिंदा ही निगल लिया है. हादसे से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम शिकार आदमी की तलाश में जुटी हुई है. रेस्क्यू के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई भी की जा रही है. लेकिन अब तक प्रशासन को असफलता हाथ लगी है. मगरमच्छ द्वारा युवक को निगले जाने के बाद लोगों में काफी डर है. घटना जिले के लौकरिया थाना इलाके के बोधसर स्थित साइफन की है. बताया जा रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटी तिरहुत नहर से निकले मगरमच्छ ने गुरुवार दोपहर में युवक को निगला है. जिसके शव की खोजबीन की जा रही है. घर में कोहराम मचा है. घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है. लौकरिया थाने की पुलिस और बगहा दो सीओ राकेश कुमार भी पहुंचे हैं. शव अब तक बरामद नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि सिंधाव थारू टोला के रहने वाले मोती महतो का बेटा सुभाष महतो साइकिल से तिरहुत नहर सड़क से जा रहा था तभी नहर से निकलकर मगरमच्छ ने हमला बोलते हुए उसे जबड़े में पकड़ लिया. जब युवक ने शोर मचाया तो वहां आसपास के चरवाहे पहुंचे लेकिन तब तक मगरमच्छ युवक को लेकर साइफन में घुस गया था. बगहा से दीपक की रिपोर्ट