Hindi News / news / अरवल में बालू व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बालू घाट जाने के...

अरवल में बालू व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बालू घाट जाने के दौरान हुई घटना

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 7:57:02 PM

अरवल में बालू व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बालू घाट जाने के दौरान हुई घटना

- फ़ोटो

ARWAL: बड़ी खबर अरवल से जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बालू व्यवसायी से दिनदहाड़े पांच लाख रुपए लूट लिए.  घटना इलाके के मधुबन थाना के बहादरपुर मोड़ की है. यह घटना उस समय हुई जब बालू व्यवसायी नीरज अपनी बाइक से रुपया लेकर परशुरामपुर बालू घाट जा रहा था कि इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने बालू व्यवसायी से रुपए लूट लिए. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.