1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 16, 2019, 9:34:34 PM
- फ़ोटो
PATNA : सूबे में बढ़ते अपराध को रोक पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात पटना जिले के दानापुर थाना इलाके की है. जहां खरंजा रोड में अपराधियों ने एक व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने कारोबारी के गर्दन में गोली मारी है. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में आये अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल व्यवसायी की पहचान दानापुर खरंजा रोड के निवासी नीरज राय के रूप में की गई है. दानापुर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट