ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

मैडम की पुलिस क्राइम कंट्रोल में टोटल फेल, कोर्ट में पुलिस वाले का मर्डर, बिल्डर का भी भेजा उड़ाया

PATNA : मैडम की पुलिस पटना में क्राइम कंट्रोल करने में पूरी तरह फेल नजर आ रही है. पटना में अपराधियों ने वारदात की झड़ी लगा दी और पटना पुलिस बस मुंह ताकते रह गई. कोर्ट परिसर म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : मैडम की पुलिस पटना में क्राइम कंट्रोल करने में पूरी तरह फेल नजर आ रही है. पटना में अपराधियों ने वारदात की झड़ी लगा दी और पटना पुलिस बस मुंह ताकते रह गई. कोर्ट परिसर में पुलिस वाले का मर्डर बुधवार को अपराधियों ने कोर्ट परिसर में ही पुलिस की ही गोली मारकर हत्या कर दी. एक मामूली वाहन लुटेरे रिंकू को पुलिस पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाई थी. पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर मिराज ऊर्फ रिंकू हथकड़ी समेत भागने लगा. कोर्ट के गेट पर उसके साथियों ने मिराज का पीछे कर रहे पुलिस वालों पर फायरिंग की.जिसमें सिपाही प्रभाकर राज की मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने जैसे तैसे मिराज को पकड़ लिया. सब इंस्पेक्टर के भाई को गोलियों से भूना पटना के खगौल में जहानाबाद स्पेशल सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह के बिल्डर भाई मिथिलेश सिंह को सरेआम गोलियों से भून दिया गया. बताया जाता है कि अपराधियों ने मिथिलेश सिंह से 20 लाख की रंगदारी की डिमांड की थी. रामकृष्णा नगर में पुलिस को बंधक बनाया मैडम की पुलिस बची खुची लाज रामकृष्णा नगर में भी नहीं बचा पाई. फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने ही बंधक बना लिया. काफी देर बाद बंधक बना पुलिस वाला खुद को छुड़ा पाया.पटना पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि मैडम की पुलिस क्राइम कंट्रोल करने में टोटल फेल साबित हो रही है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता