ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला ये इलाका, दो लोगों को लगी गोली; पटना रेफर

CHHAPRA: बिहार में जमीनी विवाद को लेकर खुनी संघर्ष के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला ये इलाका, दो लोगों को लगी गोली; पटना रेफर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में जमीनी विवाद को लेकर खुनी संघर्ष के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना छपरा के गिरी टोला की है।


गोली लगने से घायल हुए लोगों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इमामगंज गिरी टोला निवासी हरिशंकर गिरि के 25 वर्षीय बेटे शशि गिरी और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी मुरारी गिरी के 23 वर्षीय बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष को लोगों को बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष अक्सर आमने-सामने आ जाते थे।


सोमवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना से पूरा इलाका दहल गया। दो लोगों को गोली लगने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।