Hindi News / news / बेगूसराय में क्राइम नॉन स्टॉप, बाजार में अपराधियों ने की गोलीबारी

बेगूसराय में क्राइम नॉन स्टॉप, बाजार में अपराधियों ने की गोलीबारी

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 29, 2019, 9:17:43 PM

बेगूसराय में क्राइम नॉन स्टॉप, बाजार में अपराधियों ने की गोलीबारी

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस अपराधियों के सामने पस्त नजर नहीं आ रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने बीच बाजार में सरेआम जमकर गोलीबारी की है. इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है. एक ही दिन में लगातार गोलीबारी की दूसरी घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया है. पूरी वारदात जिले के मंझौल थाना इलाके के मुख्य बाजार की है. बताया जा रहा है कि इलाके में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की है. जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. जिसके कारण पुलिस सकते में है. बता दें कि इससे पहले आज दोपहर में मटिहानी थाना इलाके के खोरमपुर गांव में एक सब्जी बेचने वाले की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बवाल मचाया था. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट