1st Bihar Published by: 8 Updated Sep 16, 2019, 12:17:57 PM
- फ़ोटो
PATNA : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बीती रात पटना के सबसे चर्चित थाने पहुंच गए। यह थाना क्राइम को लेकर पटना जिले में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है। आधी रात के वक्त डीजीपी अचानक से नौबतपुर थाना पहुंचे तो हड़कंप मच गया। नौबतपुर थाना पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कपड़ा कारोबारी अमित कुमार को गोली मारे जाने की घटना और कई अन्य मामलों स्टेटस रिपोर्ट देखी। डीजीपी के साथ पटना के एसएसपी गरिमा मलिक, सिटी एसपी अभिनव कुमार और फुलवारी के एसडीपीओ भी मौजूद थे। पटना ग्रामीण इलाके में पड़ने वाला नौबतपुर थाना हाल के दिनों में सबसे ज्यादा डिस्टर्ब रहा है। अपराधियों ने लगातार इस इलाके में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। डीजीपी ने थाने में मौजूद अधिकारियों से क्राइम कंट्रोल पर फीडबैक भी लिया। पटना ग्रामीण से सुमित की रिपोर्ट