1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 05, 2019, 1:01:55 PM
- फ़ोटो
PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की वायरल ऑडियो वॉयस जांच की एफएसएल रिपोर्ट 34 दिन बाद लाल रंग के सीलबंद लिफाफे में पटना पुलिस को सौंप दी गई. आज वह रिपोर्ट पटना पुलिस कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद वह रिपोर्ट कोर्ट में खोला जाएगा. बढ़ सकती है अनंत सिंह की मुश्किल अनंत सिंह के ऑडियो वॉयस सैंपल की एफएसएल रिपोर्ट आज कोर्ट में खोला जाएगा. यदि रिपोर्ट में भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने वाले वायरल ऑडियो में अनंत सिंह की आवाज मिलने की पुष्टि हो जाती है तो विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है. खंगाली जा रही अनंत सिंह की पुरानी फाइल अब पटना पुलिस की नजर अनंत सिंह की पुरानी फाइल पर भी है. पुलिस अनंत सिंह के पुराने रिकॉर्ड को भी हथियार बनाने में जुटी है. पुलिस उनके अब तक के सारे आपराधिक रिकॉर्ड को एक साथ कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी है ताकि कोर्ट में उनकी आपराधिक छवि को भी हथियार बनाया जाए.