ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

कोर्ट के आदेश के बावजूद YouTuber मनीष कश्यप को लेकर नहीं पहुंची तमिलनाडु पुलिस, इस मामले में होने थी पेशी

BETTIAH: कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को अदालत में पेश नहीं किया। सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मनीष कश्यप की सोमवार को बेतिया के मुख्य

कोर्ट के आदेश के बावजूद YouTuber मनीष कश्यप को लेकर नहीं पहुंची तमिलनाडु पुलिस, इस मामले में होने थी पेशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: कोर्ट के आदेश के बावजूद तमिलनाडु पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को अदालत में पेश नहीं किया। सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मनीष कश्यप की सोमवार को बेतिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पेशी होनी थी लेकिन चेन्नई पुलिस उसे लेकर बिहार नहीं पहुंची। सरकारी वकील ने मदुरई पुलिस के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की मांग मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से की है।


दरअसल, तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में मनीष कश्यप पिछले तीन महीनों से मदुरई की जेल में बंद है। मझौलिया स्थित एसबीआई बैंक के मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी काम में बाधा डालने के एक अन्य मामले की सुनवाई करते हुए बेतिया की कोर्ट ने मनीष कश्यप को 26 जून को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसको लेकर मदुरई पुलिस को निर्देश जारी किए गए थे।


कोर्ट के इस आदेश पर मदुरई के जेल अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से मनीष कश्यप की पेशी का अनुरोध किया था लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार करते हुए 26 जून को मनीष कश्यप को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया था लेकिन मदुरई की पुलिस मनीष कश्यप को लेकर बिहार नहीं पहुंची। 


इसी मामले में पुलिस मनीष कश्यप के खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। जिसके बाद मनीष कश्यप ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में तमिलनाडु पुलिस बिहार पहुंची थी और मनीष कश्यप को अपने साथ लेकर चली गई थी और तब से मनीष मदुरई की जेल में बंद है।