ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

कोर्ट के आदेश के बाद घर के जब्त सामानों को लेने पहुंचे यूट्यूबर मनीष कश्यप के परिजन, मझौलिया पुलिस की कार्यशैली पर उठाये सवाल

BETTIAH: तमिलनाडु में कुछ हिन्दी भाषी लोगों के साथ हुई हिंसक घटनाओं का कथित तौर पर फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप यूट्यूबर मनीष कश्यप पर लगा था। जिसके

कोर्ट के आदेश के बाद घर के जब्त सामानों को लेने पहुंचे यूट्यूबर मनीष कश्यप के परिजन, मझौलिया पुलिस की कार्यशैली पर उठाये सवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: तमिलनाडु में कुछ हिन्दी भाषी लोगों के साथ हुई हिंसक घटनाओं का कथित तौर पर फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप यूट्यूबर मनीष कश्यप पर लगा था। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वो फरार हो गए थे। लेकिन  पुलिसिया दबिश को देखते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में राहत की गुहार लगाई थी। इस बीच 18 मार्च 2023 दिन शनिवार को पुलिस टीम उनके पैतृक गांव पश्चिम चंपारण के डुमरी महनावा में कुर्की करने पहुंची थी। 


कुर्की की सूचना मिलते ही मनीष कश्यप खुद जगदीशपुर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उधर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मनीष कश्यप के घर में मौजूद सारा सामान जब्त कर लिया। यहां तक कि घर के खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ कर ले गये थे।  यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर का सामान जिसे पुलिस ने 18 मार्च को जब्त किया था उसे अब छोड़ दिया गया है। 


कोर्ट के आदेश के बाद मनीष कश्यप की मां और भाई जब्त सामान को लेने पहुंचे थे। परिजनों ने मझौलिया थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए। बता दें कि गिरफ्तारी की डर से मनीष कश्यप फरार चल रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने पर बेतिया की मझौलिया पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद मनीष में थाने में सरेंडर किया था। अब घर के सभी जब्त समानों को रिलिज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।