ब्रेकिंग
Bihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावाBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावा

कूरियर कंपनी के दफ्तर में जमकर हंगामा, मैनेजर और ग्राहकों के बीच हुई मारपीट

PATNA CITY: मालसलामी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास स्थित गति कूरियर कंपनी में ब्रांच मैनेजर और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे क

कूरियर कंपनी के दफ्तर में जमकर हंगामा, मैनेजर और ग्राहकों के बीच हुई मारपीट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: मालसलामी थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास स्थित गति कूरियर कंपनी में ब्रांच मैनेजर और ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ऑफिस में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली तभी इस दौरान कार्यालय में फेंके गये एक थैले पर पुलिस की नजर गयी। पुलिस ने थैले को उठाया जिसमें से कट्टा औऱ पिस्तौल बरामद  किया गया।


पुलिस की पूछताछ के दौरान कंपनी के मैनेजर ने दो ग्राहकों पर पिस्टल और कट्टा दिखाकर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। जबकि घायल आरोपी ने कहा कि मैनेजर से हुई बकझक में कूरियर कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल को भी तोड़ डाला।


पुलिस ने मौके पर मौजूद दोनों ग्राहकों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षो की ओर से थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि थैले से बरामद हथियार किसका है यह जांच का विषय है। फिलहाल मारपीट में घायल कुछ ग्राहकों को अस्पताल भेजा गया। वही पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता