Hindi News / news / महिला आयोग पहुंची पार्षद पिंकी कुमारी, मेयर समर्थकों के खिलाफ जान से मारने...

महिला आयोग पहुंची पार्षद पिंकी कुमारी, मेयर समर्थकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 21, 2019, 3:08:42 PM

महिला आयोग पहुंची पार्षद पिंकी कुमारी, मेयर समर्थकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

- फ़ोटो

PATNA: पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाने वाली पार्षद पिंकी कुमारी महिला आयोग पहुंची. इस दौरान उन्होंने मेयर सीता साहू समर्थकों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया साथ ही कहा कि विरोधी पक्ष के लोग उन्हें एफआईआर वापस लेने का दवाब डाल रहे हैं. महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया मेयर सीता साहू के बेटे और कुछ दूसरे पार्षदों के खिलाफ आरोपों का पुलिंदा लेकर पार्षद पिंकी कुमारी ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है. पिकीं कुमारी ने महिला आयोग को लिखित शिकायत में बताया है कि विरोधी पक्ष के लोग उन्हें डरा और धमका रहे हैं. साथ ही उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दे रहे हैं. 'मामले की होगी जांच' पिंकी कुमारी के आरोपों को सुनने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि वो सारे मामलों की जांच करा रही हैं और उसके बाद कोई फैसला लेंगी. बता दें कि मंगलवार को पार्षद पिंकी कुमारी ने मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार के खिलाफ नगर निगम की बैठक में छेड़खानी का आरोप लगाया है और इसे लेकर कदमकुआं थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट