ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

कोरोना इफेक्ट : अमेरिका में इमरजेंसी घोषित, अबतक 40 की हो चुकी है मौत

DESK : कोरोना वायरस ने दुनिया भर में अपना कहर बरपा रखा है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी कोरोना वायरस से अछूता नहीं है. अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 40 लोगों की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस ने दुनिया भर में अपना कहर बरपा रखा है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी कोरोना वायरस से अछूता नहीं है. अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. हालात को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने देश में इमरजेंसी लागू कर दिया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खतरे को नेशनल इमरजेंसी घोषित करते हुए कहा है कि इससे मुकाबले के लिए सरकार अभूतपूर्व आर्थिक और वैज्ञानिक उपायों का सहारा ले रही है. अमेरिकी सरकार ने कोरोना से मुकाबले के लिए 50 बिलियन डॉलर का फंड क्रिएट किया है. यूएस प्रेसिडेंट ने कहा है कि कोरोना वाकई एक संकट है लेकिन इससे मुकाबले में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह देश में इमरजेंसी लागू किया है वह बताता है कि अमेरिका कोरोना वायरस को लेकर कितना घबराया हुआ है अमेरिकी राष्ट्रपति ने सभी राज्यों को तत्काल निर्देश दिया है कि वह आपातकाल को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावी तरीके से चालू करें. इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कह दिया है कि कोरोना से मुकाबले के लिए हमें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे और अमेरिकी नागरिकों को इसके लिए तैयार होना होगा.

टैग्स